पावर प्लांट की किस्में ।


ऊर्जा के मुख्यतः दो साधन :

1 -प्राइमरी साधन Primary Source
2 -सेकेंडरी  साधन Secondary Source
1 -प्राइमरी साधन - सूर्य की गर्मी , तेज़ हवा तथा ज्वार भाटा ऊर्जा के प्रारम्भिक साधन है।
2 -सेकेंडरी  साधन - ठोस ज्वलनशील प्रदार्थ , तरल ज्वलनशील प्रदार्थ तथा अणुशक्ति ऊर्जा के सेकेंडरी साधन है।

Type of power plant -

1-Tharmal power plant
2-Diesel power plant
3-Hydro power plant
4-Nuclear power plant


 पावर प्लांट की किस्में ।
थर्मल पावर प्लांट - यह ताप ऊर्जा का प्रयोग करने वाल्व बिजली घर है इनमे भाप या स्टीम से टरबाइन चलायी जाती है स्टीम ब्वायलर में मुख्य: रूप में बिचुमन कोयले को जलाकर तैयार की जाती है इस प्लांट में जेनेरेटर मुख्य रूप में 1100 वोल्ट की सप्लाई देते है इस सप्लाई वोल्टेज को स्टेप अप ट्रांसफार्मर की सहायता से 66 किलो वोल्ट , 132 किलो वोल्ट या 220 किलो वोल्ट तक  बड़ा कर दूर के स्थानों पर भेजा जाता है इस प्रकार के प्लांटों की निपुणता 20 % से 30 % के मध्य होती है।


 पावर प्लांट की किस्में ।

डीज़ल पावर प्लांट - इस प्रकार के बिजली घर वहीँ प्रयोग किये जाते है जहाँ कोयले तथा पानी की कमी होती है यह आमतौर पे कम मात्रा में बिजली की सप्लाई के लिए बनाये जाते है ये डीज़ल से चलने वाले जनरेटिंग सेटो का प्रयोग बिजली के अचानक चले जाने पर कारखानों , अस्तपतालो , सिनेमाघरों आदि में किया जाता है इन सेटों का प्रयोग पोर्टेबल प्रकार के प्लांटों के लिए भी किया जाता है यह सैट सिंगल फेज या थ्री फेज के हो सकते हैं ये 230 वोल्ट या 440 वोल्ट की सप्लाई देते हैं।

 पावर प्लांट की किस्में ।

हाइड्रो पावर प्लांट - इस प्रकार के प्लांट वहां बनाये जाते है जहाँ बरसात या बर्फ के पानी का ऊँचे स्थान पर भण्डार करना सम्भव होता है ऊँचे स्थान पर भण्डार किये गए पानी में काफी इस्थेतिक पोटेंशियल  ऊर्जा होती है इस पानी की ताकत से टरबाइनो को चलाकर बिजली का उत्पादन किया जाता है इस प्रकार के प्लांटों को चलता रखने के लिए सरे साल पानी के बहाव की आवस्यकता होती है इसीलिए यह प्लांट केवल वहां बनाये जाते है जहाँ काफी बारिश होती है तथा पानी को इक्कठा करने के लिए डैम बनाना आसान हो। हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट लो ,मीडियम तथा हाई हेंड ऊंचाई प्रकार के होते है तथा लो मीडियम हेंड के समय टरबाइने वर्टीकल शॉफ्ट वाली होती हैं हैघ हेंड के समय ये मुख्या रूप से हॉरिजेंटल शॉट वाली होती हैं पैल्टन व्हील , फ्रांसिस टरबाइन तथा फोरनीरोन प्रकार की टरबाइनों का प्रयोग किया जाता है।

 पावर प्लांट की किस्में ।

न्यूक्लियर पावर प्लांट -अणु  शक्ति का स्त्रोत परमाणु के न्यूक्लियस या नाभिक में प्रोटानों को इकट्ठे रखने वाली शक्ति  है यह शक्ति प्रोटानोंकी आकर्षण शक्ति से बहुत प्रबल होती है अणु  शक्ति का प्रारम्भिक सिद्धांत प्रोफेसर ए.आईंस्टाइन का E=mc squar सूत्र के अनुसार पुंज Mass को ऊर्जा में बदलना संभव है तथा इसी प्रकार ऊर्जा की पुंज में बदला जा सकता है जब कोई न्यूक्लियस टूटता है तो इसमें से बहुत ऊर्जा निकलती है न्यूक्लियसके टूटने की क्रिया को फिशन कहते है। कुछ भारी धातुओं के न्यूक्लियस अपने आप टूटते है यूरेनियम u235 , थोरियम Th232 तथा प्लूटोनियम Pu239 इस प्रकार की धातुएं है ये बहुत महंगी है।एक किलो ग्राम u235 की फिशन 25*10 power 6 kwh की ताप की स्त्रोत उत्त्पन करती है यह मात्रा 3600 टन कोयले को जलाने के बाद पैदा होती है इस प्रकार थोड़ी मात्रा में प्रयोग किया गया यूरेनियम बहुत अधिक ऊर्जा देने की छमता रखता है।
इस प्रकार के पावर प्लांटों में न्यूक्लियर रिएक्टरो को ताप के स्त्रोतके स्थान पर प्रयोग किया जाता है इन रिएक्टरो में फिशन में द्वारा पैदा हुई ताप ऊर्जा पिघलते हुए बिस्मत या सोडियम तथा पोटेसियम के मिश्रणों को गर्म करती है। ये प्रदार्थ काम वेपर प्रेशर पर ही काफी ऊँचे तापमान तक गर्म किये जा सकते है इन ऊँचे तापमान के पिघले हुए प्रदार्थो को हीट एक्सचेंजरों में से गुजार कर स्टीम की तयारी की जाती है यह स्टीम टरबाइनों तथा जेनेरेटरो को चला कर बिजली ऊर्जा पैदा करती है।

सब स्टेशनों की किस्में :

1-खुले स्थान पर लगे स्टेशन।
2-अंदर लगे स्टेशन।
3-पोलों पर लगे स्टेशन।

 दोस्तों यह पोस्ट मेरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और नोटिफिकेशन बेल आइकन को जरूर सब्सक्राइब करना। और हाँ फिर मिलेंगे एक नई पोस्ट के साथ तब-तक के लिए धन्यबाद। 
itihindime.blogspot.com  

1 comment:

  1. The casino with roulette machines | Vannienailor4166 Blog
    Casino roulette game https://vannienailor4166blog.blogspot.com/ is worrione one of the most febcasino popular casino games in Malaysia. It offers the latest 토토 사이트 홍보 games with the best odds, with big payouts 출장안마 and easy

    ReplyDelete

Powered by Blogger.